नागपुर, 14 मार्च| वसीम जाफर (नाबाद 113) और कप्तान फैज फजल (89) की बेहतरीन पारियों के दम पर विदर्भ ने ईरानी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन बुधवार को शेष भारत के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रणजी विजेता विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक जाफर के साथ गणेश सतीश 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और फजल तथा संजय रामास्वामी (53) ने उसे मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े। इस साझेदारी को जयंत यादव ने तोड़ा। जयंत ने रामास्वामी को रविकुमार समर्थ के हाथों कैच करा शेष भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद जाफर ने विकेट पर कदम रखा और शेष भारत की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। फजल और जाफर की जोड़ी बिना किसी परेशानी के रन बनाए जा रही थी, लेकिन अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फजल को शतक पूरा करने से रोक दिया। 

अश्विन की गेंद पर स्लॉग स्वीप मारने के प्रयास में फजल नवदीप सैनी के हाथों लपके गए। फजल ने अपनी पारी में 190 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। फजल का विकेट 218 के कुल स्कोर पर गिरा। 

उनके जाने के बाद भी जाफर पर कोई असर नहीं पड़ा और वह आसानी से रन बनाते चले गए। जाफर ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अभी तक 166 गेंदों का सामना किया है और 16 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया है। सतीश और जाफर के बीच अभी तक 71 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

वसीम जाफर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 53वां शतक जमाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार