Adam Milne Bowled Andre Fletcher Video: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने (Adam Milne) अपनी आग उगलती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, 34 वर्षीय एडम मिल्ने मौजूदा समय में USA में टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के लिए मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) खेल रहे हैं जहां उन्होंने शनिवार, 04 जुलाई को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) के डंडे उड़ाए हैं। 

Advertisement

ये पूरी घटना MLC 2026 के 18वें मुकाबले में घटी जो कि कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था। यहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की इनिंग के दूसरे ओवर में एडम मिल्ने और आंद्रे फ्लेचर का आमना-सामना हुआ जहां अपनी तीसरी गेंद पर कीवी तेज गेंदबाज़ ने कैरेबियाई बल्लेबाज़ के होश उड़ाए।

Advertisement

एडम मिल्ने ने ये बॉल स्टंप्स को टारगेट करके तेज रफ्तार से फुलर लेंथ पर डिलीवर किया था जिसका सामना करते हुए आंद्रे फ्लेचर पूरी तरह बेबस दिखे और ड्राइव शॉट खेलते हुए क्लीन बोल्ड हुए। MLC ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि आंद्रे फ्लेचर 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं टीम को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद एडम मिल्ने काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 3.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 44 रन लुटाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: MLC के इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर टेक्सास सुपर किंग्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। TSK के लिए सलामी बल्लेबाज़ साईतेजा मुक्कामाला ने 55 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए रोवमैन पॉवेल ने 27 गेंदों पर 73 रन ठोके, वहीं कॉलिन मुनरो ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम LAKR की टीम ने 18.4 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार