Aiden Markram Catch: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (ICC WTC 2025 Final) का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पहली इनिंग में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 3 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि कैमरून ग्रीन को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अपना शिकार बनाया जिनकी गेंद पर स्लिप पर फील्डिंग करते हुए एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने एक बेहद ही गज़ब का कैच पकड़ा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। खुद ICC ने इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग का 7वां ओवर करते हुए आखिरी गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हैं जहां कैमरून ग्रीन रबाडा की रफ्तार से चकमा खा जाते हैं और फिर अपने बैट का बाहरी किनारा गेंद पर लगा देते हैं।

Advertisement

इसके बाद एडेन मार्कराम का कमाल देखने को मिलता है जो कि दूसरी स्लिप की पॉजिशन पर फील्डिंग करते हुए कैमरून ग्रीन का काफी बवाल कैच पकड़ लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस ओवर में कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया को एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़े झटके दिए। यहां उन्होंने कैमरून ग्रीन (3 बॉल पर 4 रन) को आउट करने से पहले उस्मान ख्वाजा का भी शिकार किया था जो कि 20 गेंदों पर बिना खाता खोल आउट हुए। देखें लाइव स्कोर

ऐसी है दोनों टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार