Aiden Markram vs Mitchell Santner: सीएसके और हैदराबाद के बीच रविवार(1 अप्रैल) को पुणे के MCA स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान मिचेल सेंटनर और एडेन मार्कराम के बीच भी छोटी सी जंग देखने को मिली। इस शॉट बैटल में जहां मार्कराम ने सेंटनर के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में दो खूबसूरत छक्के लगाए वहीं कीवी गेंदबाज़ ने भी बल्लेबाज़ को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

सीएसके के खिलाफ शुरुआती दो विकेट लगातार गंवाने के बाद एक बार फिर हैदराबाद के फैंस की निगाहें टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम पर आकर टिक हुई थी। लेकिन इस मैच में ये साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ ज्यादा योगदान नहीं दे सका और महज़ 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गया। एडेन मार्कराम का विकेट कीवी गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर ने चटकाया। गौरतलब है कि इससे पहले मार्कराम सेंटनर के ओवर में एक के बाद एक दो बड़े छक्के जड़ चुके थे।

Advertisement

ये घटना हैदराबाद की पारी के 10वें ओवर की है। सनराइजर्स की टीम को मैच में बने रहने के लिए तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, ऐसे में मार्कराम ने मौर्चा संभाला और मिचेल सेंटनर को निशाने पर लिया। सेंटनर अपने कोटे का तीसरा ओवर कर रहे थे, जिसके दौरान मार्कराम ने उन्हें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर एक के बाद एक दो खूबसूरत सिक्स लगा दिए। लेकिन इसके बावजूद इस कीवी गेंदबाज़ ने अपना दिल छोटा नहीं किया और इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपनी गति थोड़ी तेज करते हुए बल्लेबाज़ के शरीर की तरफ गेंद डिलीवर की।

सेंटनर की इस बॉल पर मार्कराम हवाई फायर करते हुए छक्कों की हैट्रिक पूरी करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके और बॉल मिस टाइम कर बैठे जिसके बाद बॉल सीधा डीप मिड विकेट की तरफ रविंद्र जडेजा के हाथों में पहुंच गई। इस तरह मिचेल सेंटनर ने खतरनाक एडेन मार्कराम को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि इस सीज़न मार्कराम अच्छी फॉर्म में नज़र आए है, लेकिन सीएसके के खिलाफ वह 17 रन ही बना सके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार