Akash Madwal And Rohit Sharma Video: 32 वर्षीय उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल (Akash Madwal) भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं और उनका खूब सम्मान करते हैं। मुंबई इंडियंस के कैंप में आकाश मधवाल की रोहित शर्मा से मुलाकात हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का दिल छूने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आकाश मधवाल, रोहित शर्मा को अपने करीब आता देखते हैं, वो अपने दोनों हाथ जोड़कर हिटमैन का सम्मान करते हैं। इसके बाद रोहित भी आकाश के कंधे पर हाथ रख लेते हैं और चलते हुए उनसे बातचीत करते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ही वो कैप्टन थे जिन्होंने साल 2023 में आकाश मधवाल के टैलेंट को सबसे पहले पहचाना था और उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया। इस सीजन रोहित ने आकाश पर आंख बंद करके भरोसा जताया था जिसके जवाब में उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ ने भी 8.59 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके सिर्फ 8 मैचों में 14 विकेट चटका डाले थे। यही वज़ह है आकाश आज भी रोहित शर्मा का खूब सम्मान करते हैं और उन्हें अपने बड़े भाई जैसा समझते हैं।

बताते चलें कि आकाश को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला और वो 30 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे। हालांकि अब वो टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एमआई के कैंप में दिखे हैं, ऐसे में हो सकता है कि वो भविष्य में मुंबई इंडियंस की टीम में किसी चोटिल खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट या सिर्फ एक नेट बॉलर की तरह योगदान करते नज़र आए।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएस 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पंड्या(कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय। मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार