आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी जिसके बाद हिटमैन और गिल की जोड़ी ने टीम को एक शानदार शुरुआती दिलवाई। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 71 रनों की साझेदारी की जिसके बाद रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा।

Advertisement

रोहित के आउट होने के बाद मैदान पर विराट बल्लेबाजी करने आए, लेकिन आते ही विराट आउट होने वाले थे। दरअसल, टिम साउदी ने पहली ही गेंद पर विराट के पैड्स को टारगेट किया था। ये गेंद विराट के पैड से टकराई भी थी जिस कारण कीवी टीम ने एक बड़ी अपील की। हालांकि यहां अंपायर ने न्यूजीलैंड की इस अपील को नाकार दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन यहां संतुष्ट नहीं थे जिस वजह से विराट का विकेट हासिल करने के लिए उन्होंने DRS का इस्तेमाल किया। ये वो समय था जब वानखेड़े में शांति छा गई थी, वहीं विराट की धर्मपत्नि अनुष्का शर्मा भी काफी चिंतित हो गई थी। इसी बीच बिग स्क्रीन पर इस घटना का रिव्यू चलाया गया जिसके बाद पता चला कि विराट आउट नहीं हैं और उनके बैट का ऐज बॉल पर लगा है। विराट बच चुके थे, ऐसे में एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में जान आ गई। इसी बीच अनुष्का भी भगवान को धन्यवाद करती नजर आईं। यही वजह है इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक कोहली अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार