IPL सीज़न 15 में गुरुवार को Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants की टीम आमने-सामने हैं। बेब्रोन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान KL Rahul ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई की टीम ने अपनी हाफ इनिंग तक 106 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे। इस दौरान टीम के स्टार गेंदबाज़ Avesh Khan की भी काफी पिटाई हुई, लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने गज़ब की वापसी की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस मैच में सीएसके के लिए ओपनिंग करने आए रॉबिन उथप्पा ने मैदान पर आते ही लखनऊ के खेमे में तबाही मचा दी। उथप्पा ने आउट होने से पहले 27 बॉल पर 50 रन बनाए, जिसके बाद मोइन अली ने भी ऐसा ही किया। सीज़न का पहला मैच खेल रहे मोइन ने 22 बॉल पर 35 रन ठोके। लेकिन इसके बाद आवेश खान ने अपनी स्पीड का जलवा दिखाते हुए मोइन अली को बोल्ड किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसके दौरान इस यंग गेंदबाज़ का गज़ब का अग्रेशन भी देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, मोइन अली को बोल्ड करने के पहले आवेश खान अपने शुरुआती दो ओवरों में 21 रन लूटा चुका थे। यहीं वज़ह थी कि वह अपने तीसरे ओवर के दौरान दवाब में और आक्रमक नज़र आए। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही बॉल पर इंग्लिश ऑलराउंडर को अपनी स्पीड से हक्का-बक्का कर दिया, जिसके बाद बॉल सीधा विकेट पर जाकर लगी और मोइन की पारी 35 पर ही समाप्त हो गई।

बता दें कि इस मैच की दूसरी इनिंग में ओस एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है, ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ अपनी इनिंग में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहते थे, जिसमें वह पूरी तरह से कामियाब भी रही। सीएसके की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बनाए हैं। जिसके बाद अब लखनऊ की टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार