Ravindra Jadeja And Ben Stokes Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जो कि मुकाबले के पांचवें दिन तक गया और ड्रॉ पर खत्म हुआ। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) समेत पूरी इंग्लिश टीम (England Cricket Team) रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के सामने गिड़गिड़ाने लगी और उनसे मैच खत्म करने के लिए गुजारिश करती नज़र आई।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के 139वें ओवर में घटी। पांचवें दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका था और मैच का कोई नतीजा आता नज़र नहीं आ रहा था। ऐसे में बेन स्टोक्स समेत पूरी इंग्लिश टीम ने रविंद्र जडेजा को घेर लिया और वो उनसे गुजारिश करते हुए हाथ मिलाकर मैच खत्म करने की बात कहने लगे।

Advertisement

हालांकि रविंद्र जडेजा जो कि 173 बॉल खेलकर 89 रन ठोक चुके थे, वो मैच को खत्म करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं थे, ऐसे में उन्होंने इंग्लिश टीम और उनके कैप्टन को ये साफ शब्दों में बता दिया कि टीम इंडिया की तरफ से मैच खत्म करने का फैसला वो नहीं ले सकते। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पूरी इंग्लिश टीम सर जडेजा के सामने गिड़गिड़ाती नज़र आ रही है। आप भी ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया के लिए मुश्किल समय में रन बनाए और उन दोनों का शतक पूरा होने के बाद ही टीम इंडिया ने मैच को ड्रॉ किया। रविंद्र जडेजा ने 185 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 206 गेंदों पर 101 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग में 358 रन जड़े। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए और टीम इंडिया पर 311 रनों की बड़ी लीड हासिल की। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग में दमदार वापसी की और 143 ओवर खेलकर सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बना डाले। इस तरह मैनचेस्टर की सपाट पिच पर ये टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार