श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs BAN) के बीच बीते सोमवार (30 अक्टूबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 30वां मुकाबला खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भले ही लंकाई टीम को हरा का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसी बीच उनके खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरी जान झोंक दी। ऐसा ही लंकाई बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने भी फील्डिंग के दौरान किया।

Advertisement

दरअसल, पथुम निसांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए अपना 200 प्रतिशत देते नजर आए। यह घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 43वें ओवर में घटी। रजीथा की गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजाई ने पुल शॉट खेला था जिस पर गेंद बल्ले का ऐज लेकर हवा में चली गई।

Advertisement

यहां पथुम निसांका ने गेंद को हवा में देखकर कैच लेने के लिए डीप स्क्वायर लेग से दौड़ लगाई। पथुम निसांका तेजी से दौड़े और उन्होंने गेंद को लपकने के लिए हवा में ही डाइव लगा दी। एक समय पथुम निसांका को देखकर ऐसा लगा मानो वह हवा में उड़ रहे हैं और इसी बीच उन्होंने गेंद को भी पकड़ लिया। यह एक कैच ऑफ द टूर्नामेंट हो सकता था। लेकिन यहां निसांका के हाथों पर गेंद टकराकर दूर चली गई और विश्व कप का सबसे बेहतरीन कैच होते होते रह गया।

Also Read: Live Score

भले ही लंकाई खिलाड़ी यह गेंद नहीं लपक सका, लेकिन निसांका की कोशिश के लिए अब हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। आपको यह भी बता दें कि इस मैच में निसांका ने 60 गेंदों पर अपनी टीम के लिए 46 रन भी बनाए थे। लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी। यह मैच गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ छठे पायदान पर पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार