19 अगस्त। भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए। भारत ने अपने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 307 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम दूसरे दिन 22 रन और जोड़ कर लंच से पहले आलआउट हो गई। 

Advertisement

स्कोरकार्ड

इस मैच से टेस्ट में पदार्पण कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने कल के स्कोर में दो रन और इजाफा कर 24 रन पर आउट हो गए। उन्होंने 51 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। 

पंत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन का योगदान दिया। इशांत शर्मा ने नाबाद एक, मोहम्मद शमी ने तीन रन बनाए जबकि जसप्रीत बुमराह पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 64 रन पर तीन विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 72 रन तीन विकेट, क्रिस वोक्स ने 75 रन पर तीन विकेट और आदिल राशिद ने 46 रन पर एक विकेट हासिल किया।

आपको बता दें कि युवा ऋषभ पंत को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉर्ड स्लेजिंग करते हुए दिखे। जैसे ही स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को प्ले डाउन किया वैसे ही विकेट की जश्न मनाते समय पंत को कुछ कहते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

हालांकि पंत ने ब्रॉर्ड जैसे सीनियर गेंदबाज के द्वारा स्लेजिंग करने पर उनकी तरफ देखा तक नहीं। देखिए कैसे स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने किया पंत को स्लेजिंग VIDEO

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार