Cameron Green Catch: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को कोविड हो रखा है, लेकिन इसके बावजूद ग्रीन ने गाबा टेस्ट में एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, ग्रीन ने डी सिल्वा का गली में एक ऐसा कैच पकड़ा जो शायद ही दूसरा कोई खिलाड़ी लपक पाता।

 
Advertisement

ग्रीन ने पकड़ा अद्भूत कैच

Advertisement

ग्रीन का ये कैच वेस्टइंडीज की इनिंग के 53वें ओवर में देखने को मिला। यहां मिचेल स्टार्क ने डी सिल्वा को एक बाहर निकलती गेंद डिलीवर की थी। इस बॉल पर कैरेबियाई बल्लेबाज़ ने अपने बैट का किनारा लगा दिया जिसके बाद ये गेंद सीधा गली की तरफ गई।

यहां कप्तान पैट कमिंस ने लंबे कद वाले कैमरून ग्रीन को तैनात किया था। ग्रीन कोविड से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ये कैच पकड़ने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। ग्रीन ने एक ऊंची कूद लगाई जिसके बाद वो गेंद ग्रीन के हाथ से लगकर उछल गई।

एक बार ये घटना देखकर ऐसा लगा मानो ग्रीन के हाथों से ये कैच छूट चुका है, लेकिन तभी ग्रीन ने दाई और कूद लगाकर गेंद को मैदान पर गिरने से पहले ही एक हाथ से लपक लिया। यही वजह है हर कोई ग्रीन के कैच की तारीफ कर रहा है। आपको बता दें कि ग्रीन का कैच देखकर डी सिल्वा का दिल पूरी तरह टूट गया और वो निराश कैमरे में कैद हुए। ये कैच ग्रीन के अलावा शायद ही कोई पकड़ पाता क्योंकि इस कैच में ग्रीन की लंबाई ने भी अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब

Advertisement

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी इनिंग में 193 रन बनाए हैं जिसके बाद अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने 216 रनों का लक्ष्य है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिये हैं और अब यहां से उन्हें जीत हासिल करने के लिए 156 रन बनाने होंगे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार