आईपीएल 2022 के 11वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 181 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम सिर्फ 126 रन ही बना सकी। इसी दौरान पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज़ ओडियन स्मिथ ने अंबाती रायुडू को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

चार विकेट जल्दी गवांने के बाद टीम और फैंस को उम्मीद थी कि अंबाती रायुडू सीएसके को मुश्किल समय से निकाल ले जाएंगे, लेकिन अंबाती रायुडू भी पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। मैच में अंबाती रायुडू का शिकार ओडियन स्मिथ ने अपनी घातक बाउंसर के साथ किया, जिसके दौरान युवा विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। यहीं वज़ह है अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

यह घटना सीएसके की पारी के 8वें ओवर की है। रायुडू शिवम दूबे के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। तभी ओडियन स्मिथ ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और रायुडू को बाउंसर फेंका। इस बाउंसर को देख बल्लेबाज़ बिल्कुल ही हक्का-बक्का नज़र आया और खुद को बचाता हुआ कैमरे में कैद हो गया। इस सब के बीच बॉल रायुडू के बल्ले पर जाकर लगी जिसके बाद टीम के यंग स्टार जितेश ने विकेटो के पीछे शानदार कैच लपका।

बात करें अगर मैच की तो पंजाब किंग्स की टीम ने यह मैच 54 से जीत लिया है। 181 रनों का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम सिर्फ 126 रनों पर ही सिमट गई। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दूबे (57) ने बनाए। इस हार के साथ सीएसके की टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार