Odean smith
'मुझे इससे चिढ़ है', बनने चले थे THOR और ट्रोल हो गए ओडियन स्मिथ
आईपीएल 2022 में सितारों से सजी पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली PBKS पॉइंट्स टेबल पर 11 मुकाबलों में 6 हार के साथ 8वें पायदान पर मौजूद है। इस सीज़न मेगा ऑक्शन के दौरान पंजाब ने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ पर 6 करोड़ का दांव खेला था, लेकिन इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से टीम और फैंस को काफी निराश किया है। ऐसे में अब उन्हें एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ओडियन स्मिथ का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह एवेंजर्स के कैरेक्टर 'THOR' की नकल करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने ओडियन के खराब प्रदर्शन के कारण अपनी नाराज़गी जतानी शुरू कर दी और अब उन्हें लगातार ही ट्रोल भी किया जा रहा है।
Related Cricket News
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
- 10800 Views
-
- 5 days ago
- 4356 Views
-
- 5 days ago
- 2765 Views
-
- 4 days ago
- 2363 Views
-
- 5 days ago
- 2197 Views