27 नवंबर, ब्रिस्बेन (CRICKETNMORE)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पदार्पण करने वाले खिलाड़ी कैमरून बेनक्रॉफ्ट (नाबाद 82) और उप-कप्तान डेविड वार्नर (नाबाद 87) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

इसके अलावा आज जब डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करते हुए 63 रन पर पहुंचे तो उन्होंने अपने दिवंगत क्रिकेटर फिल ह्यूज को याद किया और आसमान की तरफ देखकर उनको श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज फिल ह्यूज की मौत शेफील्‍ड शील्‍ड के एक मैच के दौरान बाउंसर लगने से ही हुई थी।

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज फिल ह्यूज की मौत की आज तीसरी बरसी है ऐसे में जब डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने अपनी बांह में फिल ह्यूज की याद में एक पट्टा बांधा था। डेविड वॉर्नर ने फिल ह्यूज के लिए लाइव मैच में ऐसा कर हर किसी का दिल जीत लिया। 

आप भी देखिए वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार