Dhruv Jurel Catch Video: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (NZ vs IND 2nd Test) काइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने लेग स्पिल पर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 65वें ओवर में देखने को मिला। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद मिडिल स्टंप की लाइन पर डिलीवर करके डेरिल मिचेल को फंसाया। सुंदर की गेंद टप्पा खाने के बाद पैड्स की तरफ घूमी। मिचेल ने उसे हल्के हाथों से खेलना चाहा, लेकिन वो गेंद को जमीन पर नहीं रख सके।

इसी मौके पर ध्रुव जुरेल ने चीते जैसी तेजी दिखाई। वो लेग स्लिप पर तैनात थे। उन्होंने अपनी बाईं ओर मूव करते हुए शानदार कैच लपक लिया। ये इतना शानदार कैच था कि बल्लेबाज़ तक के होश उड़ गए थे। हैरानी से मिचेल की आंखें फटी रह गई थी और उन्होंने अपना मुंह छिपा लिया था। वो 74 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। आप नीचे जुरेल के कैच का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 83 ओवर में 5 विकेट खोकर 242 रन बना लिए हैं। मैदान पर टॉम ब्लेंडल (110 गेंदों पर 49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (59 गेंदों पर 36 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार