आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 19वां मुकाबला बीते रविवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 7 विकेट से हराकर धूल चटाई। GT की इस जीत में एक्स SRH ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अहम रोल निभाया और 29 बॉल पर 49 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने SRH के नए तेज गेंदबाज़ सिमरजीत सिंह (Simarjeet Singh) को एक ओवर में चौके-छक्के जड़ते हुए 20 रन ठोके।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिली। वाशिंगटन सुंदर टीम के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे, जिन्होंने सनराइजर्स के तीसरे पेसर सिमरजीत सिंह को पहली ही गेंद से टारगेट करने का फैसला किया।

Advertisement

25 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर ने ऐसा करते हुए सिमरजीत को पहली दो गेंदों पर दो करारे चौके जड़े और फिर ओवर की चौथी और छठी गेंद पर दो गज़ब के छक्के जड़ दिए। ये शॉट बेहद ही कमाल थे जिसका वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

आपको बता दें कि वाशिंगटन सुंदर साल 2022 से साल 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद की ही टीम का हिस्सा थे जहां उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। वो SRH के लिए तीन सीजन खेले जिसके दौरान वो ज्यादातर समय बेंच पर बैठे रहे और 18 मैच ही खेल पाए। हालांकि गुजरात की टीम की तरफ से जैसे ही उन्हें SRH के खिलाफ दम दिखाने का मौका मिला, उन्होंने ये करके दिखाया।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इस मुकाबले की तो RG इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद SRH की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 152 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई।

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइंटस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रन, वाशिंगनट सुंदर 49 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 16 बॉल पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने महज़ 16.4 ओवर में 153 रनों का ये लक्ष्य हासिल किया और 20 बॉल और 7 विकेट रहते आसान जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार