टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेल रहे हैं। हालांकि आगामी सीजन से पहले MI उन्हें रिटेन करेगी या नहीं, ये अब तक साफ नहीं हुआ है। इसी बीच हिटमैन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन बॉय रोहित से आरसीबी में आने की गुजारिश करता दिखा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे हैं और इसी बीच एक फैन बॉय उन्हें आवाज देकर पूछता है कि आप आईपीएल में कौनसी टीम के लिए खेलेना चाहते हो?

Advertisement

वो कहता है, 'रोहित भाई, आईपीएल में कौनसा टीम?' फैन बॉय का सवाल सुनकर रोहित भी रोक नहीं पाते और सवाल पर सवाल करते हुए पूछते हैं कि 'कौनसा टीम चाहिए बोल?' यहां फैन बॉय उनकी इच्छा रख देता है और उन्हें आरसीबी में आने को कहता है। यहां हिटमैन कुछ खास रिएक्ट नहीं करते और वहां से चले जाते हैं। यही वज़ह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा साल 2011 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एमआई को पांच बार बतौर कप्तान चैंपियन का टाइटल भी जितवाया। हालांकि इसके बावजूद पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया और रोहित को कप्तानी के पद से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ये जिम्मेदारी सौंप दी। यही वजह है हिटमैन फैंस ये चाहते हैं कि अब रोहित भी मुंबई का साथ छोड़ दे और किसी दूसरी टीम के लिए खेले।

हालांकि इन सब से पहले ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन के लिए छोड़ती है या नहीं। फिलहाल उनके पास हिटमैन को रिटेन करने का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा को उन्हें RTM कार्ड के जरिए ऑक्शन में भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार