इंडियन क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले का शोर पर्थ के मैदान पर भी देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों के खिलाफ जहां एक तरफ भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज़ संघर्ष करते दिखे वहीं दूसरी तरफ सूर्या ने मैदान के चारो तरफ शॉट मारकर 68 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की पारी देखकर भारतीय फैंस बेहद ही प्रभावित नज़र आ रहे हैं और अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कठिन समय में भारतीय टीम के लिए 60 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 68 रन बनाए। पर्थ के मैदान पर सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों के खिलाफ 170 का रहा है। सूर्या के अलावा टीम के टॉप तीन बल्लेबाज़ केएल राहुल(09), रोहित शर्मा(15), और विराट कोहली(12) मिलकर 39 गेंदों पर 36 रन ही बना सके।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव की पारी देखकर फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मीम की बरसात कर दी है। एक यूजर ने सूर्या की तारीफ करते हुए महान अदाकार रजनीकांत का फेसल डायलॉग वाला मीम शेयर किया। इस मीम में लिखा था, 'क्यों हिला डाला ना', वहीं एक अन्य यूजर ने पाकिस्तान टीम का वीडियो शेयर किया जिसमें वह खुशी से इधर ऊधर दौड़ते नज़र आए हैं। ऐसे ही कई मीम देखने को मिले हैं।

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने लगातार अपनी दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली है। पिछले मैच में भी नीदरलैंड्स के खिलाफ उनके बैट से 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी निकली थी। अब तक टूर्नामेंट में सूर्या ने 3 मैचों में 67 की औसत से 134 रन बनाए हैं। सूर्या का स्ट्राइक रेट 178.66 का रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार