भारतीय टीम के मिस्टर 360 डिग्री यानी सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर गरजा है। इस बार सूर्या के बैट ने मेलबर्न के मैदान पर आग उगली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ SKY ने तूफानी अंदाज में 244 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 61 रन ठोके जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मीम शेयर किए और स्टार बल्लेबाज़ की खूब तारीफ की।

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग भी सूर्यकुमार यादव के मुरीद हो चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग ने SKY की तारीफ करते हुए कहा, 'SKY स्पेशल हैं, SKY लिमिटलेस है।' दिग्गज क्रिकेटर के अलावा विनय नाम के एक क्रिकेट फैन ने सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाज़ी देखकर ट्वीट करके रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'अब एबी डी विलियर्स को साउथ अफ्रीका का सूर्यकुमार यादव कहा जाएगा।' बता दें कि सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी के अंदाज को देखकर क्रिकेट फैंस और दिग्गज खिलाड़ी उन्हें भारत का मिस्टर 360 कहते हैं।

Advertisement

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 61 रन जड़े। जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की सूर्या ने खूब पिटाई की और 244 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर और स्टार बल्लेबाज़ के बैट से 6 चौके और 4 बड़े छक्के देखने को मिले।

बता दें कि मेलबर्न के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद सूर्यकुमार यादव (61) और केएल राहुल (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने 186 रन बनाए। जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में 187 रन बनाने थे, लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम महज़ 115 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार