Glenn Maxwell 122 Metres Six: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (Big Bash League 2024-25) खेली जा रही है जहां रविवार, 12 जनवरी को टूर्नामेंट का 32वां मुकाबला मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) और मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) के बीच मार्वल स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का मैडमैक्सवेल शो देखने को मिला जहां उन्होंने अपनी पारी में 10 बवाल छक्के मारे। इसी बीच मैक्सवेल का बल्ला किसी हथौड़े की तरह बन गया और उन्होंने 122 मीटर का महा-मॉन्स्टर छक्का दे मारा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। KFC बिग गैश लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने खुद मैक्सवेल के इस मॉन्स्टर छक्के का वीडियो साझा किया है। ये पूरी घटना मेलबर्न स्टार्स की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला। मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए ये ओवर केन रिचर्डसन करने आए थे। मैक्सवेल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और अब किसी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से रन जोड़ने के मूड में थे।

Advertisement

ऐसे में उन्होंने रिचर्डसन को टारगेट किया और उनकी दूसरी बॉल पर अपना बल्ला तेजी से घुमाते हुए ओवर डीप मिड विकेट के ऊपर से 122 मीटर का छक्का दे मारा। गौरतलब है कि इस ओवर में उन्होंने रिचर्डसन की अच्छे से धुनाई की और पूरे 17 रन लूटे। हालांकि उनका 122 मीटर का छक्का एक अलग लेवल पर था जिसका वीडियो फैंस को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए इस मुकाबले में 52 बॉल पर 4 चौके और 10 छक्के ठोकते हुए 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का रहा और खास बात ये है कि उन्होंने चौके छक्के लगाकर ही 14 बॉल 84 रन बना डाले और बाकी 38 बॉल पर सिर्फ और सिर्फ 6 रन ही जोड़े। ये भी जान लीजिए कि जहां एक तरफ उन्होंने केन रिचर्डसन की 17वें ओवर में धुनाई की, वहीं इनिंग के 20वें ओवर में केन रिचर्डसन ने पहली ही बॉल पर मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करके उनका सेंचुरी पूरा करने का सपना चकनाचूर किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार