Glenn Phillips Bowling: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है, लेकिन आज इस मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। जी हां, ग्लेन फिलिप्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर गजब की गेंदबाजी की और पहले मोईन अली (Moeen Ali) और फिर जो रूट (Joe Root) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन वापस भेजा।

Advertisement

न्यूजीलैंड के इस पार्ट टाइम गेंदबाज ने सबसे पहले अपने कोटे के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली को बोल्ड किया था, जिसके बाद कीवी कप्तान टॉम लैथम एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स को इंग्लिश इनिंग के 42वें ओवर में गेंदबाजी पर वापस लाए। इस बार फिलिप्स के सामने जो रूट थे जो कि बेहद संभलकर बैटिंग कर रहे थे।

Advertisement

जो रूट मैदान पर बेहद ध्यान से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे और 77 रन जड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स को सामने देखकर रूट का ध्यान भटक गया। वह पार्ट टाइम गेंदबाज को निशाने पर लेकर टारगेट करना चाहते थे और यहीं वह गलती कर बैठे। ग्लेन फिलिप्स की पहली ही गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप करके चौका बटोरने का मन बना लिया था, लेकिन फिलिप्स ने एक ओवरपिच गेंद डाली जिसे वह अपने बल्ले से कनेक्ट नहीं कर सके।

Also Read: Live Score

रूट ने यह गेंद मिस की और फिर वह बॉल सीधा विकेट से जा टकराया। इंग्लैंड के लिए यह बड़ा झटका था क्योंकि जो रूट अच्छी बल्लेबाजी करके अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। रूट के आउट होने के बाद उनकी टीम संभल नहीं सकी और कीवी टीम ने इंग्लैंड को 50 ओवर तक 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन ही बनाने दिये। यहां से अब न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 283 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार