Gujarat Titans Team Bus Catches Fire: रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' का एक बहुत ही लोकप्रिय भजन/गीत है 'यही रात अंतिम, यही रात भारी।' ऐसी ही भारी रात 31 मई को गुजरात टाइटंस के लिए भी रही। दरअसल, बीते रविवार, शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली GT को पहले RCB ने IPL19 के फाइनल में 5 विकेट से रौंदा और फिर बीच रास्ते में उनकी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया।
दरअसल, ये पूरी घटना तब घटी तब गुजरात टाइटंस की टीम IPL फाइनल के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ वापस जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग लई। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हादसा में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और वो सभी सुरक्षित बस से नीचे उतर गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस की बस से काफी धुआं निकल रहा है। इस वीडियो में GT के खिलाड़ियों को सड़क किनारे खड़े देखा जा सकता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बात करें अगर IPL फाइनल की तो अहमदाबाद के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद मेजबान टीम ने स्कोर बोर्ड पर 155 रन टांगे। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक रन बनाए और 37 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रनों तक पहुंचा।
Gujarat Titans bus caught little fire in Ahmedabad due to short circuit in AC
— Kamit Solanki (@KamitSolanki) June 1, 2026
The incident happened while going to the hotel after the final match, the players were taken down due to short circuit. Other arrangements were made to take them to the hotel pic.twitter.com/OOSFKLJLFM
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में RCB के लिए विराट कोहली ने एक छोर संभालकर 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन ठोके जिसके दम पर ही टीम ने 18 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। बताते चलें कि RCB ने लगातार दूसरी बार IPL टाइटल जीत लिया है।