Gurnoor Brar One Handed Catch Video: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ टॉम लैथम बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड ODI में महज़ 11 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 03 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गुरनूर बराड़ ने झटका। गुरनूर ने खुद की ही गेंद एक हाथ से लैथम का कैच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गुरनूर का कैच न्यूजीलैंड की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। वो अपना तीसरा ओवर करने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुलर लेंथ गेंद फेंकी। यहां टॉम लैथम ने संभलकर ऑन ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर गेंदबाज के बाईं ओर हवा में चली गई।

इसी मौके पर बराड़ ने अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई। उन्होंने अपने फॉलो थ्रू में ही अपना बायां हाथ आगे बढ़ाया और शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद उन्होंने गेंद हवा में उछाली और वो दोनों हाथ फैलाकर जश्न मनाने लगे। ये एक शानदार कैच था, जिसे देखकर भारतीय टीम में उत्साह बढ़ गया। लैथम को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। आप पूरी घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक 22 ओवर में 5 विकेट खोकर 99 रन बनाए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (12 गेंदों पर 6 रन) और मिचेल सेंटनर (03 गेंदों पर 01 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार