आईपीएल के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना केकेआर से हो रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

Advertisement

मैच शुरू होने से पहले मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब शिखर धवन भारत के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से गर्मजोशी से मिले। इस दौरान धवन भज्जी को हवा में गोद में उठा लिया। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत हुई और दोनों फिर हंसते हुए नजर आए।

हरभजन सिंह को अभी भी दूसरे हाफ में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। इस सीजन में भज्जी ने केवल 3 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है।

दूसरी तरफ शिखर धवन की बात करे तो उन्होंने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं जिसमे उनके नाम 438 रन दर्ज है। शिखर धवन का यह रिकॉर्ड अभी केकेआर वाले मैच से पहले तक का ही है।

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी दूसरे स्थान पर मौजूद है तो वही केकेआर की टीम 8 अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार