एशिया कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिज़वान ने बनाए। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ ने अपनी टीम के लिए 43 रनों की पारी खेली, लेकिन इस हाई प्रेशर गेम में हार्दिक पांड्या ने उन्हें 50 का आंकड़ा छूने नहीं दिया और हैरान करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

जी हां, भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिज़वान ने धीमी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 42 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। लेकिन इसके बाद इंडियन टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी सरप्राइज़ करती तेज तर्रार शॉर्ट गेंद पर रिज़वान को भौचक्का कर दिया।

Advertisement

यह घटना 14वें ओवर की पहली गेंद पर घटी। हार्दिक इफतकार का विकेट चटकाकर अपना खाता खोल चुके थे। अब रिज़वान उनके सामने थे। इस ओवर की पहली गेंद हार्दिक ने 141 kph की स्पीड से मैदान पर पटकी जिसके बाद रिज़वान को रिएक्ट करने का मौका तक नहीं मिल सका और वह गेंद उनके बैट से टकराकर सीधा थर्ड मैन की दिशा पर पहुंच गई। उस दिशा में आवेश खान तैनात थे जिन्होंने एक शानदार कैच पकड़कर रिज़वान को मैदान से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

आउट होने के बाद रिज़वान के चेहरे पर एक मायूस से भरी मुस्कान थी, जिससे यह साफ झलक रहा था कि पाकिस्तान का स्टार खुद से काफी निराश है। हालांकि यह बात भी सच है कि इस मैच में रिज़वान के अलावा भारतीय गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज़ संघर्ष करते नज़र आए। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारतीय बैटर्स पाकिस्तान के गेंदबाज़ों का कैसे सामना करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार