Harry Brook Wicket: एशेज सीरीज 2023 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। इंग्लिश टीम एक बार फिर आक्रमक अंदाज में बल्लेबाज़ी करती नज़र आई है, लेकिन इसी बीच हैरी ब्रूक ने अपना विकेट बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से गंवाया। 

Advertisement

दरअसल, यह घटना इंग्लिश इनिंग के 38वें ओवर में घटी। हैरी ब्रूक ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज़ नाथन लियोन का सामना कर रहे थे। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने यहां अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक को फंसाया। लियोन ने शॉट गेंद डिलीवर किया था जिसे पिच से एक्स्ट्रा बाउंस मिला। ब्रूक इस गेंद को छोड़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कोई शॉट खेलने की कोशिश नहीं की। लेकिन इसी बीच गेंद उनके थाई पैड से टकराया।

Advertisement

गेंद थाई पैड पर लगने के बाद हवा में गया जिसके बाद बल्लेबाज़ से लेकर फील्डर्स तक सभी गेंद को ढूंढते नज़र आए। इसी बीच ब्रूक की किस्मत ने उनका साथ छोड़ा और यह गेंद अचानक पिच से टकराकर सीधा स्टंप से जा लगी। ब्रूक इस तरह आउट होने के बाद काफी निराश नज़र आए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इस घटना को देखकर कमेंटेटर तक भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा उन्होंने भी आज तक इस तरह किसी भी खिलाड़ी को आउट होते नहीं देखा। गौरतलब है कि ब्रूक 37 गेदों पर 4 चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम 5 विकेट खोकर 217 रन बना चुकी है। मैदान पर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही है।

इंग्लैंड टीम - बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलिया टीम - डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार