Harshal Patel Catch Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सातवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को बीते गुरुवार, 27 मार्च को अपने होम गाउंड्र यानी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 5 विके़ट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसी बीच SRH के तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने एक बवाल कैच पकड़कर फैंस का दिन बना दिया जो कि IPL 2025 में पकड़ा गया अब तक के सबसे बेहतर कैच में से एक है।

Advertisement

हर्षल का ये कैच लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। SRH के लिए ये ओवर स्पिनर एडम जाम्पा करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी ने एक मिस टाइम शॉट खेलते हुए गेंद को हवा में उड़ा दिया था। गेंद को हवा में देखकर बाउंड्री के पास डीप स्क्वाड लेग की तरफ फील्डिंग कर रहे हर्षल पटेल ने कैच लपकने की जिम्मेदारी ली और उसे पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ लगाई। हर्षल ने यहां गेंद जमीन पर गिरने से पहले डाइव लगाकर ये कमाल का कैच पूरा किया जिसे देखकर फैंस से लेकर कमेंटेटर्स तक सभी हैरान रह गए। आप हर्षल के कैच का वीडियो नीचे देख सकते हो जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि हर्षल की कैच की बदौलत विस्फोटक बैटर आयुष बडोनी 6 बॉल पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बात करें अगर  हर्षल पटेल की गेंदबाज़ी की तो उन्होंने 2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन ऋषभ पंत का विकेट चटकाया जो कि 15 बॉल पर सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

बात करें इस मुकाबले की तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजीव गांधी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद SRH की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाने में कामियाब रही। शार्दुल ठाकुर ने सुपर जायंट्स के लिए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 191 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने 26 बॉल पर 6 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए 70 रन जड़े, वहीं मिचेल मार्श ने 31 बॉल पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रनों पारी खेली। इसके दम पर सुपर जायंट्स ने महज़ 16.1 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत प्राप्त कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार