विराट कोहली (Virat Kohli) जब मैदान पर बल्ला लेकर खड़े होते हैं तो कोई भी गेंदबाज़ उनसे बहस करना पसंद नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट को छेड़ने के बाद वो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। हालांकि ये सब जानने के बावजूद भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच बीते बुधवार (7 अगस्त) आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंकन बॉलर असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने विराट से भिड़ने का साहस किया।

Advertisement

ये घटना भारतीय इनिंग के चौथे ओवर में घटी। असिथा फर्नांडो ने शुभमन गिल को बोल्ड करके आउट किया था जिसके बाद मैदान पर विराट कोहली आए। उन्होंने एक चौका मारकर अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होंने असिथा की ओवर की आखिरी बॉल पर डिफेंस किया। यहां पर ही बवाल देखने को मिला।

Advertisement

जैसे ही कोहली ने आखिरी गेंद को रोका तभी श्रीलंकन बॉलर ने विराट को आंखें दिखानी शुरू कर दी। असिथा कोहली से पंगा लेने का मन बना चुके थे और उन्होंने ऐसा करने के लिए पहले विराट को आंखें दिखाकर डराने की कोशिश की और फिर उनकी तरफ देखकर कुछ कह भी दिया। कोहली को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके बाद उन्होंने असिथा को जवाब भी दिया। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि विराट इस मुकाबले में 18 बॉल पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए। वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तीनों ही मैचों में एलबीडब्ल्यू आउट हुए जो कि उनके करियर में पहली बार हुआ है। बात करें अगर इस मुकाबले की तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 248 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंडियन टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 26.1 ओवर में ही 138 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ये मैच श्रीलंका ने जीता और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार