Glenn Phillips Stunner Catch Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 15वां मुकाबला सोमवार, 24 अगस्त को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था जहां गुयाना अमेज़न वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने 9.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच GAW के कैप्टन इमरान ताहिर (Imran Tahir) की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने हसन नवाज़ (Hassan Nawaz) का एक बवाल कैच पकड़ा जिसे देखकर मैदान पर मौजूद फैंस तक शॉक हो गए।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स का ये कैच ABF की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला। यहां इमरान ताहिर अपना पहला ओवर डालने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर उन्होंने लेग साइड में गेंद फेंककर हसन नवाज़ को फंसाया। उन्होंने (हसन नवाज़) फ्रंट लेग हटाकर मिड-विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन शॉट में अधिक ऊंचाई और ताकत नहीं थी, जिस वज़ह से ग्लेन फिलिप्स को कैच लेने का मौका मिला।

गेंद को हवा में देखकर फिलिप्स की आंखें चमक गई थी और वो किसी चीते की तरफ दौड़ लगाकर बॉल तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लंबी डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लिया और फिर दिल खोलकर जश्न मनाया। इस मौके पर इमरान ताहिर भी खुशी से झूम उठे और उन्होंने शेर की तरह दहाड़ लगाकर विकेट सेलिब्रेट किया। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने हसन नवाज के कैच के अलावा अमीर जंगू का भी महत्वपूर्ण कैच पकड़ा। हालांकि वो अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। बात करें इमरान ताहिर की तो उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके।

पॉइंट्स टेबल: गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ये मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने अब तक अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं और उनके पास 6 अंक दर्ज हैं। दूसरी तरफ एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। उन्होंने 6 में से 3 मैच जीते हैं और उनके पास भी 6 अंक ही दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल पर सेंट लूसिया किंग्स दूसरे, बारबाडोस ट्राइडेंट्स तीसरे, जमैका किंग्समेन पांचवें, त्रिनबागो नाइट राइडर्स छठे और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स आखिरी यानी सातवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार