Jake Fraser McGurK Run Out: IPL 2024 का 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें जेक फ्रेजर मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurK) रन आउट होकर अपना विकेट खो बैठे। ये 22 साल बल्लेबाज़ 8 बॉल पर 21 रन ठोक चुका था, लेकिन फिर किस्मत ने कुछ ऐसे मैक्गर्क को धोखा दिया कि अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

मैक्गर्क का विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के तीसरे ओवर में मिला। DC अपने दो विकेट पहले ही खो चुकी थी और ये ओवर आरसीबी के लिए यश दयाल कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी बॉल पर शाई होप ने एक स्ट्रेट शॉट खेला था जो कि सीधा बॉलर की तरफ गया।

Advertisement

यहां ये बॉल यश दयाल के हाथ पर लगी और उनसकी दिशा ही बदल गई। इस दौरान जेक फ्रेजर मैक्गर्क स्ट्राइकर एंड पर क्रीज छोड़ चुके थे। वो दो तीन कदम आगे बढ़ चुके थे और इसी बीच बॉल सीधा विकेट पर जा लगा। फ्रेजर ने ये सब देखकर वापस क्रीज के अंदर समय से पहुंचने का प्रयास भी किया, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके और वो बदकिस्मती से रन आउट हो गए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए डीसी के बल्लेबाज़ ज्यादा देर क्रीज पर समय भी नहीं बिता सके। जेक फ्रेजर बैटिंग करते हुए अच्छे दिख रहे थे, लेकिन उनके रन आउट के बाद डीसी का बैटिंग ऑर्डर बर्बाद हो गया। अक्षर पटेल (57) और शाई होप (29) ने कुछ रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली की टीम 19.1 ओवर तक ही मैदान पर टिक पाई और 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने ये मैच 47 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार