James Neesham Catch Drop Video: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग खेली जा रही है जहां बीते शनिवार, टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच बोलैंड पार्क, पार्ल में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान प्रिटोरिया के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने एक ऐसी गलती कर दी जिसका खामियाजा टीम को ये मैच गंवाकर चुकाना पड़ा। आपको बता दें कि ऐसी ही गलती साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने भी की थी जिसके बाद उनकी टीम को वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धूल चटाई थी।

Advertisement

हाथ में आया कैच टपकाया, फिर जो रूट ने मचा दी तबाही

Advertisement

इंग्लिश बैटर जो रूट ने प्रिटोरिया के खिलाफ मुकाबले में पार्ल रॉयल्स के लिए 56 बॉल पर नाबाद 78 रनों की पारी खेली। वो एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने एक छोर संभालकर रनों की बरसात की, हालांकि इसी बीच उन्हें एक बड़ा जीवनदान भी मिला।

ये पूरी घटना रॉयल्स की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। यहां जेसन बेहरेनडोर्फ की आखिरी गेंद पर जो रूट ने पुल शॉट खेलते हुए गेंद को डीप स्वायर लेग की तरफ मारा था जिसके बाद वहां तैनात जेशम नीशम ने तेजी दौड़ लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा, लेकिन इसी बीच जब वो दौड़ रहे थे तभी वो गेंद अचानक से नीशम के हाथों से छूट गया।

इसके बाद होना क्या था, कैपिटल्स के खिलाड़ियों के चेहरे पर आईं मुस्कुरान मातम में बदल गई। अंपायर ने इस घटना को जांचा जिसमें ये साफ हुआ नीशम ने कैच पूरा नहीं किया था जिस वजह से जो रूट आउट नहीं हैं। अगर नीशम के हाथ से ये बॉल नहीं छटकता तो रूट महज़ 11 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हो जाते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने 56 बॉल खेलकर नाबाद 78 रन ठोक डाले। इसके दम पर रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए औऱ फिर प्रिटोरिया को 20 ओवर में 129 रनों पर रोककर ये मैच 11 रनों से अपने नाम कर लिया।

हर्शल गिब्स से भी हुई थी ऐसी ही मिस्टेक, फिर स्टीव वॉ ने ठोका दिया था शतक

Advertisement

साल 1999, आईसीसी वर्ल्ड कप में सुपर 6 का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान लांस क्लूजनर की बॉल पर स्टीव वॉ ने फ्लिक शॉट खेला था जिसके बाद हर्शल गिब्स ने जेम्स नीशम की ही तरह कैच पकड़कर गिरा दिया था। ये उनकी टीम को बेहद महंगा पड़ा था, क्योंकि इसकी कीमत साउथ अफ्रीका ने ये मैच गंवाकर चुकाई थी। स्टीव वॉ ने मुकाबले में 110 बॉल पर नाबाद 120 रन ठोके थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार