Jamie Overton Vs Tilak Varma Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने आईपीएल के मौजूदा सीजन (IPL 2026) में एक बार फिर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट झटका। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भी आईना दिखाया और अपनी सूझबूझभरी गेंदबाज़ी के सामने उनकी एक नहीं चलने दी।

Advertisement

IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा का एक वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में तिलक शर्मा हीरोगिरी दिखाकर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसी बीच जेमी उनके इरादे पहले ही समझ जाते हैं और ऑफ साइड के बाहर गेंद डालकर उन्हें फंसा लेते हैं।

Advertisement

यहां जेमी की गेंद सीधा तिलक वर्मा के साथ से टकराती है जिसके बाद उनकी कलाई पर बंधा वूप फिटनेस बैड टूटकर जमीन पर गिर जाता है। गौरतलब है कि यहां तिलक को भी थोड़ी चोट लगती है जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत ग्राउंड में उनकी मदद करने आती है। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में तिलक अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाते और 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट होते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

CSK ने जीता मैच: IPL 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर ने 37 गेंदों पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और MI ने अपने इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई के लिए कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (48 गेंदों पर नाबाद 67 रन) और कार्तिक शर्मा (40 गेंदों पर नाबाद 54) ने फिफ्टी प्लस की पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 18.1 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल पर छठा पायदान हासिल कर लिया है। वो टूर्नामेंट में 9 मैचों में 4 जीत हासिल करके 8 अंक प्राप्त कर चुके है। यहां से वो अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो टॉप-4 में रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर सकते हैं। बताते चलें कि मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिन्होंने 8 मैचों में 6 जीत हासिल करके 13 अंक जोड़े हैं। उनके अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार