Ranji Trophy Final Fight Video: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है जिसके फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक (Jammu and Kashmir vs Karnataka) की टक्कर हो रही है। इस मुकाबले के दूसरे दिन अचानक से मैदान पर माहौल गर्म हो गया और इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कैप्टन पारस डोगरा (Paras Dogra) ने कर्नाटक के एक फील्डर केवी अनीश (Aneesh KV) को अपनी नाराज़गी दिखाते हुए सिर पर अपने सिर से दे मारा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर की इनिंग के 101वें ओवर में घटी। कर्नाटक के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा कर रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर पारस डोगरा के बैट का ऐज लगा और उन्हें किस्मत से बाउंड्री मिल गई। इस घटना के बाद वो अपने साथी खिलाड़ी कन्हैया वधावन से बातचीत कर रहे थे कि उनके पास ही शॉर्ट लेग पर खड़े कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश (सब्सीट्यूट प्लेयर) उन्हें स्लेज करने लगे।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, कुछ ही देर में जम्मू-कश्मीर के कैप्टन पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया और केवी अनीश के पास जाकर उन्हें अपने सिर से सिर पर मारा। मैदान पर माहौल गर्म होता देख कर्नाटक के सीनियर खिलाड़ी मयंक अग्रवाल बीच बचाव करने आए और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को दूर करवाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस घटना के बाद पारस डोगरा ने कुछ ही देर में अपनी गलती स्वीकारी और उन्होंने केवी अनीश से माफी भी मांगी। हालांकि दूसरी तरफ कर्नाटक का खिलाड़ी इससे भी बहुत खुश नहीं दिखा। ऐसे में अंपायर ने उन्हें समझाने की कोशिश की।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो खबर लिखे जाने तक अपनी पहली इनिंग में 142 ओवर में 5 विकेट खोकर 469 रन बना चुके हैं। यहां देखे लाइव मैच का स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

जम्मू और कश्मीर (प्लेइंग इलेवन): कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (डब्ल्यू), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (डब्ल्यू), विद्याधर पाटिल, वैशाख विजयकुमार, शिखर शेट्टी, प्रसिध कृष्णा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार