Jayden Seales bowled Virat Kohli Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) शनिवार, 03 अक्टूबर को न्यू चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने एक पल में ही हजारों फैंस के दिल तोड़ दिए और विराट कोहली (Virat Kohli) को गोल्डन डक पर आउट करके पवेलियन भेजा।
1 रन भी नहीं बना पाए विराट कोहली: ये घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर में घटी। जायडेन सील्ड कमाल की लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे और शुभमन गिल का विकेट चटका चुके थे। इसके बाद उनका सामना विराट कोहली से हुआ जिन्हें भी जायडेन सील्ड ने शांत कर दिया। उन्होंने विराट को मिडिल स्टंप की लाइन पर फुलर लेंथ गेंद डाली जो कि पिच से टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंची।
ये गेंद 136.5 kph की रफ्तार से फेंकी गई थी। इस पर कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को अपने बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद सीधा मिडिल स्टंप से टकराई और वो स्टंप जमीन से उखड़कर नीचे गिर गया। तो ऐसे एक पल में हजारों फैंस जो कि विराट को देखने मैदान पर आए थे, उन सभी के दिल टूट गए और विराट गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
विराट के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड: विराट कोहली 41वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में डक (बिना कोई रन बनाए) पर आउट हुए हैं। इसी के साथ अब वो ईशांत शर्मा को पीछे छोड़कर भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर जहीन खान हैं, जो कि 43 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए।
मैच का हाल: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पारी के 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ (34 गेंदों पर 24 रन) और रोहित शर्मा (49 गेंदों पर 33 रन) की जोड़ी मौजूद है। ऋतुराज और रोहित मजबूत साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स, विटेल लॉज़।