Jermaine Blackwood Catch: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अक्सर ही मैदान पर मस्ती करते नजर आते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैरेबियाई खिलाड़ी जर्मेन ब्लैकवुड गेंद लपकने के बाद कुछ देर के लिए मैदान पर बेजान मूर्त की तरह लेट जाते हैं। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ियों के चेहरों पर कंफ्यूजन दिखती है, क्योंकि उन्हें यह क्लियर नहीं होता कि ब्लैकवुड ने कैच सही तरह से पकड़ा है ना नहीं।

Advertisement

यह घटना साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपरस्पोर्ट्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान घटी। डीन एल्गर ने अल्जारी जोसेफ की तेज तर्रार गेंद को विकेट के पीछे दिशा दिखाते हुए अपरकट शॉट खेला था। बैट से कनेक्ट होने के बाद गेंद थर्ड मैन की तरफ गई। बल्ले और गेंद का संपर्क बहुत अच्छा नहीं हुआ था ऐसे में जर्मेन ब्लैकवुड ने गेंद को हवा में देखकर तेज दौड़ लगाई।

Advertisement

ब्लैकवुड गेंद के पास पहुंचे और पीछे भागते हुए हवा में उछलकर गेंद को लपक लिया, लेकिन इस दौरान वह मैदान पर गिर गए। ब्लैकवुड उलटे होकर ग्राउंड पर लेट गए थे और उनके सभी खिलाड़ी दंग नज़र आए। दरअसल, पूरी कैरेबियाई टीम के बीच यह कंफ्यूजन था कि ब्लैकवुड ने गेंद को मैदान पर गिरने के बाद भी पकड़ा है या नहीं।

हालांकि कुछ सैकंड बाद ब्लैकवुड खुद उठे और उन्होंने इशारा करते हुए यह साफ किया है उन्होंने कैच को सही तरीके से पकड़ा है। मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद पहले विकेट के लिए डीन एल्गर और एडन मार्कराम के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई। डीन एल्गर 71 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार