इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) आईपीएल 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम का हिस्सा हैं। IPL ऑक्शन में आरआर ने रूट को उनके बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इसके बावजूद जो रूट अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू नहीं कर सके हैं। सितारों से सजी राजस्थान रॉयल्स की टीम की प्लेइंग इलेवन में रूट के लिए जगह नहीं बन पा रही है, लेकिन इसी बीच यह इंग्लिश खिलाड़ी नेट्स में अपनी प्रतिभा दिखा रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर जो रूट का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में उनका सिग्नेचर शॉट हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नज़र आए हैं। रूट का यह शॉट देख ऐसा लगता है मानो वह गेंद को जमीन से खोदकर हवाई यात्रा पर भेज रहे हैं। बात दें कि भले ही आरआर की प्लेइंग इलेवन में रूट को जगह नहीं मिल रही हो, लेकिन यह खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में 35.72 की औसत और 126.30 का स्ट्राइक रेट रखता है जो कि बहुत बुरा नहीं है।

Advertisement

जो रूट अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 32 मैचों की 30 इनिंग में कुल 893 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बैट से 5 अर्धशतक निकले हैं और वह पांच बार नॉट आउट भी पवेलियन लौटे हैं। टी20 इंटरनेशनल में रूट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन है। वनडे क्रिकेट में यह खिलाड़ी 158 मैचों में 6207 रन और टेस्ट क्रिकेट में 129 मैचों में 10948 रन ठोक चुका है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने चार मैचों में जीत हासिल की है। दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है जिन्होंने 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार का सामना किया है। टेबल के अंतिम यानी 10वें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच हार के साथ मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार