Jos Buttler Stumping Video: इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred 2025) खेला जा रहा है जहां बीते बुधवार, 06 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और सदर्न ब्रेव (Southern Brave) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर हुई। गौरतलब है कि इसी बीच इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) ने विकेट के पीछे एक लाइटनिंग स्टंपिंग की जो कि क्रिकेट फैंस को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला रही है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, जोस बटलर की ये गज़ब की स्टंपिंग सदर्न ब्रेव की इनिंग की 53वीं गेंद पर देखने को मिली। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए ये बॉल नूर अहमद ने डाली थी जो कि पिच से टकराने के बाद बैटर को चकमा देते हुए सीधा विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में गई।

Advertisement

यहां पर ही जोस बटलर का जादू देखने को मिला जिन्होंने विकेट के पीछे से कुछ ही सेकेंड में जेम्स कोल्स के स्टंप्स उड़ा दिए। ह हंड्रेड ने भी इस स्टंपिंग का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें जोस ये कमाल करते नज़र आए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि क्रिकेट फैंस को जोस की स्टंपिंग देखकर भारत के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है जो कि ऐसे ही बेहद तेजी से विकेट के पीछे से बल्लेबाज़ों को आउट किया करते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो मैनचेस्टर के मैदान पर सदर्न ब्रेव के कैप्टन जेम्स विंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने अपनी पारी में 100 गेंदों पर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इसके जवाब में सदर्न ब्रेव ने आखिरी गेंद तक गज़ब की लड़ाई लड़ी और पारी की 99वीं बॉल पर 132 रनों का लक्ष्य हासिल करके 1 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार