आईपीएल 2022 का पहला क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ ही वह अब सीधा फाइनल में एलिमिनेटर टू की विजेता टीम से टाइटल के लिए भिड़ती नज़र आएगी। ये मैच भले ही गुजरात ने जीता हो लेकिन राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर ने भी अपने प्रदर्शन के दम पर जलवे बिखरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

इस मैच में जोस बटलर ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्ले के साथ धमाल मचाया और 56 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद जब बटलर फील्डिंग करने मैदान पर उतरे तब उन्होंने अपनी चुस्ती फुर्ती के दम पर काफी रन बचाए। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मेथ्यू वेड की नज़रों में तो दुश्मन की तरह चूबे होंगे, क्योंकि बटलर ने फील्डिंग के दौरान ना सिर्फ वेड का एक चौका रोका बल्कि उनकी पारी का अंत भी बाउंड्री पर शानदार कैच लपकते हुए किया।

Advertisement

ये घटना गुजरात की पारी के चौथे ओवर से शुरू हुई। प्रसिद्ध कृष्णा के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वेड ने करारा शॉट लगाया था जिसे देखकर हर किसी को लगा इस पर चौका पक्का है, लेकिन बटलर का अलग ही प्लान थी। इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को घेरे से कुछ दूरी पर ही रोक लिया।

इसके बाद गुजरात की पारी के 10वें ओवर में वेड ओबेद मकॉय की तीसरी गेंद पर हवाई फायर करके छक्का बटोरना चाहते थे और उन्होंने इस कोशिश में करारा प्रहार करते हुए पुल शॉट खेला भी। एक बार फिर सभी को ऐसा लगा कि वेड को उनके शॉट का पूरा इनाम मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और जोस बटलर ने हवा में छलांग लगाते हुए वेड का दिल तोड़ा और छक्के को कैच में तब्दील कर दिया।

Advertisement

इस दौरान मज़े की बात यह रही कि गेंदबाज़ ओबेद मकॉय भी वेड के शॉट को देखकर उसे सिक्स मान चुके थे ऐसे में जब बटलर ने कैच लपका तो वह भी पूरी तरह से हैरान रह गए। हालांकि इसके बावजूद टीम ने मैच गंवा दिया है और अब राजस्थान को फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार