बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (7 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में 16 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इसमें से 20 रन कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) द्वारा डाले गए चौथे ओवर में झटके। हालांकि अंत में रबाडा ने ओवर की अंतिम गेंद पर अपना बदला लिया और बटलर को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

रबाडा के इस ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने डीप मिडविकेट की तरफ छक्का जड़ा। इसके वाद दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर के ऊपर से और तीसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के दायीं ओर से चौका जड़ा। चौथी गेंद पर भागकर दो रन लिए और पांचवीं गेंद पर साइट स्क्रीन की चौका लगाया। पहली पांच गेंदों पर 20 रन बनाने के बाद भी बटलर रुके नहीं और आखिरी गेंद पर भी शॉट मारने गए। 

Advertisement

छठी गेंद पर लैप करना चाहते थे ऑफ स्‍टंप के बाहर जाकर। लेकिन बल्ले का निचला किनारा लगा और गेंद सीधा शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े भानुका राजपक्षा के पास गई। राजपक्षा ने हवा में उछलकर शानदार कैच लपका और बटलर की पारी का अंत किया। 

बता दें कि बटलर इस सीजन 11 मैच में 61.80 की औसत से 618 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। बटलर पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने राजस्थान के लिए एक सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार