टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल भारत और साउथ (IND vs SA) अफ्रीका के बीच 29 जून, शनिवार को बारबाडोस में खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर फैंस केशव महाराज की भविष्यवाणी के दीवान बन गए हैं।
दरअसल, साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने लगभग डेढ़ महीने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल साउथ अफ्रीका और भारत के बीच ही खेला जाएगा।
केशव महाराज का ये वीडियो उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केशव महाराज ने 16 मई 2024 को ही ये कह दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। महाराज की ये भविष्यवाणी पूरी तरह सही साबित हुई है, यही वजह है अब ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सभी उनकी भविष्यवाणी के दीवाने बन गए हैं। फैंस ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में 'जय हो केशव महाराज' लिखकर उनकी सराहना की है।
फाइनल पर मंडरा रहा है बारिश का साया
आपको बता दें कि बारबाडोस में बीती शाम भयंकर बारिश हुई है। आलम ये है कि वेदर रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी बारिश के कारण प्रभावित रहेगा। ये भी जान लीजिए कि अगर 29 तारीख को ये मैच पूरा नहीं हो पाता तो ऐसे में ये मैच रिचर्व डे यानी रविवार को खेला जाएगा। अगर रिचर्व डे पर भी बारिश खेल खराब करती है तो फिर दोनों ही टीमों को सयुंक्त रूप से ट्रॉफी दी जाएगी।