Khaleel Ahmed Teases Ravindra Jadeja Video: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए एक नया हेयरस्टाइल रखा है। गौरतलब है कि फैंस तो रविंद्र जडेजा के नए लुक और हेयरस्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच रविंद्र जडेजा के पुराने साथी और करीबी दोस्त खलील अहमद (Khaleel Ahmed) उनके हेयरस्टाइल का मज़ाक उड़ाते कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 14 सेकंड का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद गुवाहाटी में मैदान पर रविंद्र जडेजा को छेड़ते दिखे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रविंद्र जडेजा को देखते ही 'बिस्मिल-बिस्मिल' कहना शुरू कर देते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि यहां खलील अहमद को रविंद्र जडेजा का नया हेयरलुक देखकर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की साल 2014 में रिलीज हुई 'हैदर मूवी' के मुख्य किरदार की याद आ गई थी। यही वज़ह है उन्होंने इसी मूवी के एक फैन फेवरेट सॉन्ग 'बिस्मिल-बिस्मिल' को रिपीट करके रविंद्र जडेजा से मज़े लिए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन की तो उन्होंने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने सीएसके के दो बड़े बल्लेबाज़ सरफराज खान (12 गेंदों पर 17 रन) और शिवम दुबे (04 गेंदों पर 06 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां आरआर के नए कैप्टन रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह ठीक साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों ने 19.4 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के ठोककर 52 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जासवाल ने 36 गेंदों पर नाबाद 38  रन ठोके, वहीं ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन और कैप्टन रियान पराग ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार