इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए पूरी दुनियाभर में जाने जाते हैं, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के 20वें मुकाबले में लिविंगस्टोन ने अपनी गेंदबाज़ी से जलवे बिखेरे। इस मैच में लिविंगस्टोन ने अपने एक ही ओवर में एक के बाद एक आयरिश टीम के दो विकेट चटकाए जिसके दौरान उन्होंने जॉर्ज डोकरेल को परफेक्ट यॉर्कर पर बोल्ड किया।

Advertisement

बल्लेबाज़ के उड़े होश: लिविंगस्टोन की शानदार यॉर्कर आयरलैंड की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली। विपक्षी कप्तान एंड्रयू बलबिरनी को आउट करने के बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने मैदान पर आए नए नवेले बल्लेबाज़ जॉर्ज डोकरेल को अपनी फुल लेंथ यॉर्कर से सरप्राइज करने का फैसला किया। यह गेंद लिविंगस्टोन के हाथों से निकलकर सीधा बल्लेबाज़ को चकित करते हुए विकेटो से टकराई जिसके बाद बल्लेबाज़ पूरी तरह हक्का-बक्का नज़र आया।

Advertisement

बता दें कि इस मैच में आयरलैंड के लिए एंड्रयू बलबिरनी ने 47 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। आयरिश कप्तान काफी अच्छी लय में बल्लेबाज़ी करते नज़र आ रहे थे, लेकिन फिर लिविंगस्टोन ने ही उन्हें अपनी गेंदबाज़ी में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिविंगस्टोन के ओवर के बाद आयरिश पारी लड़खड़ा गई और उनकी टीम 157 रनों पर सिमट गई। लिविंस्टोन ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

इस मुकाबले की बात करें तो आयरलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत दर्ज करने के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम काफी संघर्ष करती नज़र आ रही है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट गंवाकर महज 86 रन बनाए हैं। टीम को अभी भी 41 गेंदों पर 72 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार