Liam Livingstone And Rashid Khan Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 14वां मुकाबला बीते बुधवार, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां आरसीबी के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने 40 बॉल पर 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौतरलब है कि इस मुकाबले में लिविंगस्टोन ने राशिद खान (Rashid Khan) को पूरे 5 छक्के जड़े जिसमें से 3 छक्के तो उन्होंने अफगानी बॉलर को एक ही ओवर में ठोक डाले।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये पूरी घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिली। यहां राशिद अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें बड़े-बड़े छक्के मारे। आईपीएल के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि एम चिन्नास्वामी में हुए मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 40 बॉल पर 1 चौका और 5 छक्के ठोकते हुए 54 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ बात करें अगर राशिद खान की तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 4 ओवर करते हुए बिना कोई सफलता हासिल किए 54 रन लुटा दिए। ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2025 में राशिद खान अब तक काफी महंगे साबित हुए हैं। वो गुजरात टाइटंस के लिए सीजन के तीन मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 10 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 112 रन खर्चते हुए सिर्फ एक विकेट ही चटकाया है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो बेंगलुरु के ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद RCB ने 20 ओवर में लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने 39 बॉल पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मेहमान टीम 13 बॉल और 8 विकेट रहते लक्ष्य हासिल किया और जीत प्राप्त कर ली। गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल पर आरसीबी दूसरे और गुजरात टाइटंस चौथे पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार