Litton Das Eagle Catch Video: बांग्लादेश के 31 साल के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास (Litton Das) एक बेहद ही काबिल फील्डर हैं और उन्होंने एक बार फिर ये साबित किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लिटन दास का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी बाज़ की तरह उड़ान भरकर बेहद ही बवाल कैच पकड़ते कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, लिटन दास का ये कैच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान देखने को मिला। यहां बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने न्यूजीलैंड की इनिंग के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक शॉर्ट बॉल डालकर मुहम्मद अब्बास को फंसाया।

Advertisement

यहां कीवी बैटर ने गलती की और पुल शॉट खेलते हुए अपने बैट का टॉप ऐज बॉल पर लगा दिया। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल हवा में उठ गई जिसके बाद लिटन दास ने तेजी से दौड़कर डाइव करके गेंद को लपका। खास बात ये है कि जब उन्होंने बॉल को कैच किया तब वो पूरी तरह हवा में थे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ निक केली ने सर्वाधिक रन बनाए और 102 गेंदों पर 14 चौके ठोककर 83 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद कीवी टीम सिर्फ 48.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो नाहिद राणा सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा शोरफुल इस्लाम ने दो विकेट और सौम्या सरकार, तस्कीन अहमद और रिशद हुसैन ने एक-एक विकेट झटका। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश की टीम ये मुकाबला जीत पाती है या नहीं। यहां देखे पूरा स्कोर कार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार