Mayank Yadav Video: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को भौचक्का करके आउट करते हैं। मयंक ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 1st T20) में भी ऐसा करके दिखाया। उन्होंने एक 141 kph की गति से लेंथ गेंद डिलीवर की जिस पर टिम सेफर्ट (Tim Seifert) दंग रह गए और एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो बैठे।

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 5वें ओवर में घटी। Indian Captain श्रेयस अय्यर ने तीसरे गेंदबाज़ के तौर पर मयंक यादव को अटैक कर लगाया था। उन्हें न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ने के लिए बुलाया गया था। मयंक ने अपनी छठी गेंद पर इस काम को अंज़ाम दिया। उन्होंने टिम सेफर्ट को सरप्राइज करने के लिए एक बेहद ही तेज गेंद डिलीवर की।

यहां मयंक ने शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल फेंका था जो कि 141 kph की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंचा। टिम सेफ्ट रंग में थे, ऐसे में उन्होंने खड़े-खड़े ही कवर की तरफ हवाई शॉट मारने की कोशिश की। ये ही उनकी गलती थी। मयंक की गेंद बेहद तेज थी, जो कि गोली की रफ्तार से उनके करीब गई। वो सेफर्ट के बैट के हल्के से बाहरी किनारे से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

तो ऐसे मयंक यादव ने भारतीय टीम को पहली  सफलता दिलाई और टिम सेफर्ट आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों पर 3 चौके 1 छक्का लगाकर 24 रन बनाए। बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (22 गेंदों पर 41 रन) और बेवन जैकब्स (9 गेंदों पर 16 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार