टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का सातवां मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच होबार्ट में खेला गया था जहां स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज़ माइकल जोन्स का तूफान देखने को मिला। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद जोन्स ने 156.36 की स्ट्राइक रेट से आयरलैंड के गेंदबाज़ों की पिटाई करते हुए 86 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान माइकल जोन्स ने एक मॉन्स्टर छ्क्का जड़ा जिसे देखर सभी के होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

माइकल जोन्स के बैट से यह शॉट स्कॉटलैंड की पारी के 11वें ओवर में निकला। आयरलैंड के लिए स्टार गेंदबाज़ जोशुआ लिटिल गेंदबाज़ी कर रहे थे, ओवर की चौथी गेंद उन्होंने लेंथ पर डिलीवर की। इस गेंद के लिए बल्लेबाज़ पूरी तरह तैयार था। जोन्स ने लेंथ गेंद पर पूरी ताकत से पुल शॉट खेला। यह गेंद बल्लेबाज़ के बैट से टकराकर काफी ऊंची हवा में गई। गेंद ने 98 मीटर की दूरी तय की और इसी दौरान वह मैदान के बाहर पहुंच गई।

Advertisement

बता दें कि माइकल जोन्स ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन जड़े जिसके दौरान उनके बैट से 6 चौके और 4 बड़े छक्के देखने को मिले। जोन्स ने 48 रन महज़ बाउंड्री के दम पर प्राप्त किए। इस स्कॉटलैंड के बल्लेबाज़ का स्ट्राइक रेट 156.36 का रहा था।

गौरतलब है कि इस बेहद ही रोमांचक मैच में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड के सामने जीत दर्ज करने के लिए कुल 177 रनों का लक्ष्य रखा था। रनों का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही थी। आयरिश टीम ने 4 विकेट महज़ 61 रनों पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कर्टिल केम्प(72) और जॉर्ज डोकरेल(39) ने पारी को संभाला और 119 रनों की साझेदारी करके टीम को 1 ओवर पहले ही जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार