आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 29वें मुकाबले में बीते रविवार, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार स्पिनर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में कमाल की गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में 43 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। इसी बीच उन्होंने एक मैजिकल बॉल डालकर DC के स्टार बैटर करुण नायर (Karun Nair) का विकेट भी चटकाया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, मिचेल सेंटनर का ये जादुई बॉल मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। वो MI के लिए अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद डालते हुए उन्होंने वेल सेट बैटर करुण नायर को फंसाया। सेंटनर ने ये बॉल राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हुए थोड़ा सा टर्न करवाया था जिसे करुण नायर डिफेंस तक नहीं कर सके।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, सेंटनर की गेंद करुण नायर को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई और वो पूरी तरह बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद नायर का रिएक्शन देखने लायक था, जिन्हें देखकर ये पता चल रहा था कि 12 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 89 रन बनाने वाले बैटर के पास भी सेंटनर की इस जादुई गेंद का कोई जवाब नहीं था। यही वज़ह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने 40 बॉल पर 89 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि दूसरी तरफ से उन्हें किसी भी बैटर का साथ नहीं मिला और वो ऐसे कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ये मैच 12 रनों से गंवा बैठी। गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल पर अब दिल्ली कैपिटल्स दूसरे और मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार