Shubman Gill Wicket: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया  (IND vs AUS) के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा इंडियन टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलवाई, लेकिन इसी बीच गिल उनका साथ नहीं दे सके। और महज 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

गिल का विकेट मिचेल स्टार्क ने 5वें ओवर में चटकाया। स्टार्क की गेंद पर गिल कदमों का इस्तेमाल करके चौका लगाना चाहते थे, लेकिन इसी कोशिश में वह मिस टाइम शॉट खेल बैठे। गिल के बैट से टकराने के बाद ये गेंद सीधा मिड ऑन पर खड़े एडम जम्पा की तरफ गई जहां उन्होंने कोई गलती नहीं की और गेंद को लपक लिया।

Advertisement

फाइनल में खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद गिल बेहद निराश नजर आए और उनके चेहरे पर भी ये निराशा देखने को मिली। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस भी गिल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि गिल ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एक बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बचपन से ही ऑस्ट्रेलिया को जीतते देखने से नफरत करते हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वह आज जरूर बड़ी इनिंग खेलेंगे, लेकिन फैंस को उम्मीद गिल ने तोड़ दी है।

यहां देखें प्लेइंग इलेवन

India : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

Also Read: Live Score

Advertisement

Australia : ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार