'बेल्स स्वाइप करो और विकेट लो', बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में ये टोटका या कहो फॉर्मूला खूब बवाल कर रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ऐसा करके ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को परेशान किया है और अब मिचेल स्टार्क (Mohammed Siraj) भी ये तरकीब अपनाते दिखे हैं। खास बात ये है कि इसका मेजबानों को भी फायदा मिला है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मेलबर्न टेस्ट का एक वीडियो साझा किया है जिसमें मिचेल स्टार्क भारतीय खिलाड़ियों के साथ माइंड गेम खेलते हुए बेल्स स्वाइप करते नज़र आए। ये पूरी घटना भारतीय टीम की पहली इनिंग के 64वें ओवर के बाद देखने को मिली। मिचेल स्टार्क ने अपना 17वां ओवर पूरा किया था जिसके बाद वो स्टंप के ऊपर रखे बेल्स की जगह आपस में बदलते दिखे।

Advertisement

इसके बाद जो हुआ वो कमाल था। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला ओवर करने आए नाथन लियोन को ओवर की पांचवीं बॉल पर रविंद्र जडेजा का विकेट मिल गया। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टार्क के टोटके के बाद अगले ओवर में नाथन लियोन अपनी फिरकी में रविंद्र जडेजा को फंसा लेते हैं और उनके पैड पर बॉल मारकर उन्हें LBW आउट कर देते हैं। यही वजह है ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले मोहम्मद सिराज ने गाबा टेस्ट और मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐसा किया था जिसके बाद टीम इंडिया को सफलता मिली थी। बात करें अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट की तो यहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में नीतीश कुमार रेड्डी की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिये हैं। वो ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के स्कोर 474 रन से अभी भी 116 रन पीछे हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार