Mitchell Starc Video: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने जमैका टेस्ट के तीसरे दिन (WI vs AUS 3rd Test) बीते मंगलवार, 15 जुलाई को वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में गज़ब की गेंदबाज़ी की और 7.3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 6 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने कैरेबियाई खिलाड़ी जायडेन सील्स (Jayden Seales) से अपना बदला भी लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना जमैका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग से शुरू हुई जहां जायडेन सील्स ने एक तेज तर्रार गेंद डालकर मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड किया और फिर उनकी तरफ इशारें करते हुए एग्रेसिव सेलिब्रेशन करने लगे।

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने तब कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन जब जायडेन सील्स वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में बैटिंग करने मैदान पर आए तब इस दिग्गज गेंदबाज़ ने कैरेबियाई खिलाड़ी की अकड़ निकालते हुए अपना बदला लिया। यहां मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद डालते हुए अपनी रफ्तार से सील्ड के होश उड़ाए और उन्हें क्लीन बोल्ड करने के बाद उनकी और देखते हुए सेलिब्रेशन करने लगे। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर जमैका टेस्ट के नतीजे की तो ये मुकाबला सिर्फ तीन दिन में ही खत्म हो गया। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जीत हासिल करने के लिए चौथी इनिंग में 204 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम वेस्टइंडीज सिर्फ 14.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और सिर्फ 27 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ये मैच ऑस्ट्रेलिया ने 176 रनों से जीता और ये सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार